परिहार: परिहार प्रखंड में दुर्गा पूजा का उत्सव, मूर्तिकार अंतिम रूप देने में जुटे, श्रद्धालु भजन-आरती में हुए शामिल
परिहार प्रखंड में शारदीय नवरात्रा के अवसर पर दुर्गा पूजा श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई जा रही है। परिहार थाना क्षेत्र में 16 और बेला थाना क्षेत्र में 9 पूजा स्थलों पर पंडाल तैयार किए गए हैं। मूर्तिकार प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं, जबकि कारीगर पंडाल सजावट कर रहे हैं स्थानीय लोग भजन आरती और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों में भाग ले रहे हैं।