परिहार: परिहार की 30,336 महिलाओं को मिली ₹10-10 हजार की आर्थिक सहायता
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत परिहार प्रखंड की 30,336 महिलाओं को शुक्रवार को 10-10 हजार रुपये की राशि हस्तांतरित की गई। मुख्य कार्यक्रम पंचायत समिति सभागार में हुआ। बीपीएम मनीष बिहारी शरण ने बताया कि योजना का उद्देश्य महिलाओं को रोजगार शुरू करने के लिए सहयोग देना है।