परिहार: ऑनलाइन पोर्टल ठप होने से परिहार निबंधन कार्यालय में कामकाज ठप
परिहार निबंधन कार्यालय में ऑनलाइन पोर्टल की गड़बड़ी से रजिस्ट्री का काम कई दिनों से ठप है। निबंधन पदाधिकारी केशव राज ने शुक्रवार को बताया कि सरकार ओग्रास सिस्टम से आरएमपी 2.0 पर जा रही है, जिसे सक्रिय करने में समय लग रहा है। जब तक सर्वर दुरुस्त नहीं होता, रजिस्ट्री संभव नहीं है। लोग लाइन में लगकर वापस लौट रहे हैं और सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है।