बड़ौत: रटौल कस्बे में ड्रग विभाग ने 2 मेडिकल स्टोर की जांच कर 8 सैंपल लिए, अन्य मेडिकल स्टोर संचालक दुकानें बंद कर भागे
Baraut, Bagpat | Apr 23, 2025 रटौल कस्बे में नशीली दवाओं की अवैध बिक्री की शिकायतों पर बुधवार को ड्रग विभाग ने कार्रवाई की। टीम ने सिर्फ दो मेडिकल स्टोर की जांच की और आठ सैंपल लेकर लौट गई। मेरठ और बागपत के ड्रग इंस्पेक्टरों की टीम ने एके मेडिकल स्टोर और अमन मेडिकल स्टोर की जांच की। टीम की आने की खबर मिलते ही अन्य मेडिकल स्टोर के संचालक दुकानें बंद कर भाग गए।