बड़ौत: मंडी समिति बड़ौत के पास गौ तस्करों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से 2 घायल बदमाश गिरफ्तार, 2 फरार
Baraut, Bagpat | Apr 23, 2025 बड़ौत कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान गो-तस्करों से मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गो-तस्करों ने पहले पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। जिससे पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में घेराबंदी कर बदमाशों को घेर लिया। मुठभेड़ में पुलिस की गोली से शाहिद निवासी सहारनपुर और जुनैद निवासी बागपत घायल हो गए। दोनों घायल बदमाश का उपचार कराया है।