मुरादाबाद: महिला के साथ मारपीट, गाली गलौज व छेड़छाड़ करने वाले एक आरोपी को पाक बड़ा पुलिस ने क्षेत्र से किया गिरफ्तार
पाक बड़ा क्षेत्र निवासी महिला ने बीते दिनों उसके साथ एक युवक द्वारा गाली गलौज छेड़छाड़, और अश्लील हरकतें, करने के संबंध में एक तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए, थाना पाकबड़ा के उपनिरीक्षक संजय त्यागी ने आरोपी नदीम निवासी थाना पाकबड़ा को पाकबड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।।