मुरादाबाद: डीएम को आया गुस्सा एनएचएआई के दो इंजीनियरों को पुलिस से पकड़वाया 3 घंटे तक थाने में पुलिस हिरासत में बैठवाया
उत्तराखंड बॉर्डर तक पहुंचने वाले ठाकुरद्वारा मार्ग पर काम नहीं करने पर एनएचएआई के दो इंजीयनियरों जेई और एआई को डीएम ने पुलिस को बुलाकर पकड़वाकर थाने में बैठवा दिया।ठाकुरद्वारा मार्ग का चौड़ीकरण प्रस्ताव मंजूर हो चुका है। 86 करोड़ की लागत से 31 किलोमीटर के दायरे में दोनो और रोड चौड़ीकरण किया जाना है।