मुरादाबाद में एसएसपी हेमराज मीणा के निर्देश पर वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत मझोला पुलिस द्वारा 8 वारंटियों को मझोला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी काफी समय से वांछित चल रहे थे जिन्हें मझोला पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।