मुरादाबाद: सिविल लाइन थाना क्षेत्र मे युवती ने युवक पर निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है एसएसपी के आदेश मुक़दमा
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सिविल लाइन क्षेत्र निवासी युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। पीड़िता के अनुसार एक दिन शादी का झांसा देकर आरोपी युवक उसे होटल में ले गया। वहां आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। अपने मोबाइल में उसकी फोटो खींच ली।