मुरादाबाद: केजीके कॉलेज के पास महिला की जमीन पर निर्माण होने पर रेलवे ने लगाई रोक, डीएम को दिया ज्ञापन
भारतीय कश्यप सेना संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर दयाल ने बताया कि केजीके कॉलेज के पास एक महिला बबिता सेनी की जमीन है। वह जमीन का निर्माण करा रही है लेकिन रेलवे इस बात पर आपत्ति जता रहा है और उनको धमका रहा है और निर्माण को रोकने की चेतावनी भी दे रहा है। कोर्ट ने भी अपना फैसला महिला के पक्ष में सुनाया है। इस संबंध में डीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया है।