अमरिया: न्यूरिया क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में 19 साल के युवक जगराज सिंह की मौत, आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज
थाना न्यूरिया क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है जहां सड़क हादसे में 19 साल के युवक जगराज सिंह की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जगराज बाइक से धनकुना अड्डा जा रहे थे तभी मझोला-धनकुना रोड पर तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।