लालगंज: गंभीरपुर क्षेत्र में विद्युत ट्रांसफार्मर जलने से बिजली सप्लाई व्यवस्था हुई चरमराई, परेशान उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन
आजमगढ़ जनपद के छाऊ पावर हाउस के गंभीरपुर फीडर पर लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर पांच दिन पहले जल गया था । जिसे अब तक नहीं बदला जा सका है। इससे करीब 80 घरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है । ग्रामीणों का आरोप है कि एक ही 25 केवीए ट्रांसफार्मर पर अत्यधिक लोड होने के कारण यह बार-बार जल जाता है । पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से पेयजल संकट गहरा गया।