कांके: मोरहाबादी में अतिक्रमण हटाने के विरोध में दुकानदारों ने किया सड़क जाम
Kanke, Ranchi | May 15, 2025 मोरहाबादी में रांची नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने के विरोध में गुरुवार सुबह करीब सात बजे दुकानदारों ने सड़क जाम कर दिया है। इस दौरान दुकानदार रांची नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी कर रहे हैं। सड़क जाम होने की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि बीते देर शाम रांची नगर निगम द्वारा मोरहाबादी अतिक्रमण हटाया गया।