कांके: हरमू स्थित जेएमएम कार्यालय में, महासचिव ने बीजेपी की तिरंगा यात्रा पर उठाए सवाल
Kanke, Ranchi | May 14, 2025 हरमू स्थित जेएमएम कार्यालय में बुधवार शाम करीब पांच बजे जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बीजेपी के तिरंगा यात्रा पर सवाल उठाए हैं। इन्होंने केंद्र सरकार और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा सेना के पराक्रम को छिपाने और जनता का ध्यान भटकाने के लिए आयोजित की जा रही है।