कांके: सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के साथ एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
Kanke, Ranchi | May 14, 2025 सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के साथ एक महिला सहित दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार शाम करीब आठ बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम सुमन देवी और रणधीर वर्मा बताया जा रहा है।