मौ: मौ नगर में आगामी त्योहारों को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, कई खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
Mau, Bhind | Aug 21, 2026 आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा शुक्रवार को लगभग 5 बजे मौ क्षेत्र में कई खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।खाद्य सुरक्षा अधिकारी रीना बंसल द्वारा मौ स्थित आरओ प्लांट, मिष्ठान भंडार,दूध डेयरियों पर पहुंचकर सामग्री के सेंपल लिए।जिनकी जांच उपरांत कार्रवाई की।