धनबाद/केंदुआडीह: वासेपुर इलाके में फिर चली गोली, घटना के बाद क्षेत्र में दहशत
वासेपुर इलाके में शुक्रवार की देर रात 11 बजे एक बार फिर गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया. मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने हैदर अली उर्फ़ बबली को गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।