बांसगांव: लूट की एक मोटरसाइकिल के साथ सिकरीगंज थाने के पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार करके भेजा जेल
गोरखपुर जनपद के सिकरीगंज थाने की पुलिस मैं लूट की एक मोटरसाइकिल के साथ चार लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार सिकरीगंज में पुलिस चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान बांसगांव से गायब हुई एक चोरी मोटरसाइकिल के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किये गए चारों लोगों को पुलिस ने न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया।