परैया: परैया में ग्राम रक्षा दल व दलपतियों का प्रशिक्षण जारी, स्पेशल ट्रेनर दे रहे हैं शारीरिक प्रशिक्षण
Paraiya, Gaya | May 6, 2026 अशोक उच्च विद्यालय खेल मैदान परैया में ग्राम रक्षा दल और दलपतियों का 30 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का लगातार जारी है। ग्राम रक्षा दल बिहार के प्रदेश महामंत्री कमलेश कुमार राय द्वारा निर्देशित प्रशिक्षण का उद्देश्य सभी जवानों को अनुशासित और कार्यकुशल बनाना है। जिससे प्रशिक्षण लेकर सामाजिक एकता और आपदा प्रबंधन जैसे कार्यों में और बेहतर प्रदर्शन कर सके।