लालगंज: गंभीरपुर थाना की पुलिस टीम ने नाबालिग से दुष्कर्म के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, कानूनी कार्रवाई के बाद भेजा जेल
आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में गंभीरपुर थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी मय हमराह फोर्स ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी आशीष कुमार प्रजापति पुत्र हंस कुमार प्रजापति को बाबा बेचन मोड़ किशनपुर काशीनाथ से गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।