भीलवाड़ा: रमा विहार में पेयजल पाइपलाइन फटी, सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी, राहगीरों को हुई परेशानी, विभाग की देरी पर उठे सवाल
भीलवाड़ा। शहर के रमा विहार स्थित सामुदायिक भवन के पास रविवार सुबह पेयजल पाइपलाइन फटने से सड़क पर बड़ी मात्रा में पानी बहने लगा। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण लंबे समय तक पानी व्यर्थ बहता रहा, जिससे मौके पर जलभराव जैसी स्थिति बन गई और राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, पाइप फटने के बाद काफी देर तक पानी लगातार बहता रहा