कुम्हेर: आईजी डॉक्टर प्रीती चंद्र के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया, कुम्हेर में निकाला फ्लैग मार्च
मतदान केंद्रों के 100 मीटर दायरे में वाहन खड़े करने और अनावश्यक भीड़ लगाने पर रहेगी पाबंदी कुम्हेर। पंचायतीराज चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। शुक्रवार को भरतपुर आईजी डॉ. प्रीति चंद्र के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने कुम्हेर क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया