प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में डीएम ने किया औचक निरीक्षण, भारी खामियां हुईं उजागर
डीएम अभिषेक पाण्डेय ने शुक्रवार शाम 7 बजे मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया, जहाँ अव्यवस्थाओं का अंबार मिला। अस्पताल में मरीजों को पीने का ठंडा पानी नहीं मिल रहा है, जिससे उन्हें बाहर से पानी खरीदना पड़ रहा है। बाहर की दवाइयां लिखे जाने और जन औषधि केंद्र में दवाओं की भारी कमी की शिकायतों पर डीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए जांच के आदेश दिए। गंदगी और अव्यवस्था से अधिका