एसोसिएशन फॉर वालंटियर एक्शन (AVA) के तत्वावधान में उत्तरी डोरंडा पंचायत भवन में मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे बाल संरक्षण, विद्यालयों में स्वच्छता एवं जल संरक्षण विषयों पर स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) सदस्यों के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।