Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

कुठौन्द के निजी अस्पताल में प्रसूता और नवजात की मौतः परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टर पर आरोप लगाया, थाने पर हंगामा जनपद जालौन के कुठौन्द थाना कस्बे में संचालित एक निजी अस्पताल में प्रसव के लिए आई महिला और उसके नवजात शिशु की मौत के बाद भारी हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों ने अस्पताल संचालक एवं कथित झोलाछाप डॉ ब्रजेश तिवारी पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद अस्पताल संचालक के फरार होने की भी चर्चा है, जिससे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुठौन्द थाना क्षेत्र के ग्राम नौराजेपुर पिपरी निवासी जितेंद्र पुत्र सुरेश अपनी गर्भवती पत्नी रश्मि देवी को प्रसव के लिए 13 जून को कुठौन्द कस्बे स्थित राधे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती करने के बाद डॉक्टर द्वारा उपचार किया गया, लेकिन प्रसूता की हालत बिगड़ने लगी। बताया जा रहा है कि अत्यधिक रक्तस्राव (ब्लीडिंग) होने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन स्थिति को नियंत्रित नहीं कर सका। जब प्रसूता की हालत गंभीर हो गई तो उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए औरैया जनपद के एक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने महिला और नवजात को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के पति जितेंद्र ने आरोप लगाया कि यदि समय रहते सही उपचार मिलता तो उसकी पत्नी और नवजात की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग भी की है। इसके विपरीत एक और आरोप लगा है आरोप है कि अस्पताल संचालक ब्रजेश तिवारी गौरक्षा दल से जुड़े होने का दावा करता था और उसी की आड़ में अस्पताल का संचालन कर रहा था। घटना के बाद अस्पताल का स्टाफ भी रातों-रात सामान समेटकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Orai, Jalaun | Jun 14, 2026

MORE NEWS

Orai, Jalaun | Jun 15, 2026

पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई कर थानों/कार्यालयों में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनकी समस्याओं के उचित, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। https://t.co/yD1dNwx7ar

Jalaun, Uttar Pradesh | Jun 15, 2026

पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा कोतवाली उरई के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण का अर्दली रूम किया गया, जिसमें लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण/ वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी व अपराध नियंत्रण इत्यादि की समीक्षा कर सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । https://t.co/EO7oTqJMZc

Jalaun, Uttar Pradesh | Jun 14, 2026

जालौन पुलिस की बड़ी सफलता: 210 गुमशुदा मोबाइल बरामद, 35.70 लाख रुपये की संपत्ति लौटाई

एडिशनल एसपी डॉ. ईशांत सोनी के नेतृत्व में चला विशेष अभियान, मोबाइल पाकर खिले लोगों के चेहरे

जितेंद्र गुप्ता ✍️। जालौन 

साइबर थाना एवं जनपद के विभिन्न थानों की संयुक्त पुलिस टीम ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने कुल 210 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 35 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गुमशुदा मोबाइलों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। यह अभियान एडिशनल एसपी डॉ. ईशांत सोनी के पर्यवेक्षण एवं नेतृत्व में संचालित किया गया, जिसमें साइबर थाना और विभिन्न थानों की टीमों ने लगातार प्रयास कर सफलता प्राप्त की।
बरामद किए गए सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिए गए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने जालौन पुलिस का आभार व्यक्त किया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद पुलिस आमजन की समस्याओं के समाधान और उनकी संपत्ति की सुरक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इस सफलता को लेकर पुलिस विभाग की सराहना की जा रही है।

#orai #jalaun #jalaunpolice #lostphone #missingphone #spjalaun #aspjalaun

जालौन पुलिस की बड़ी सफलता: 210 गुमशुदा मोबाइल बरामद, 35.70 लाख रुपये की संपत्ति लौटाई एडिशनल एसपी डॉ. ईशांत सोनी के नेतृत्व में चला विशेष अभियान, मोबाइल पाकर खिले लोगों के चेहरे जितेंद्र गुप्ता ✍️। जालौन साइबर थाना एवं जनपद के विभिन्न थानों की संयुक्त पुलिस टीम ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने कुल 210 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 35 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गुमशुदा मोबाइलों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। यह अभियान एडिशनल एसपी डॉ. ईशांत सोनी के पर्यवेक्षण एवं नेतृत्व में संचालित किया गया, जिसमें साइबर थाना और विभिन्न थानों की टीमों ने लगातार प्रयास कर सफलता प्राप्त की। बरामद किए गए सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिए गए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने जालौन पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद पुलिस आमजन की समस्याओं के समाधान और उनकी संपत्ति की सुरक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इस सफलता को लेकर पुलिस विभाग की सराहना की जा रही है। #orai #jalaun #jalaunpolice #lostphone #missingphone #spjalaun #aspjalaun

Orai, Jalaun | Jun 14, 2026

आज दिनांक 14.06.2026 को जितेन्द्र पुत्र सुरेश निवासी ग्राम नौरेजपुर, थाना कुठौन्द, जनपद जालौन द्वारा थाना कुठौन्द में तहरीरी सूचना दी गई है कि मै अपनी पत्नी रश्मी उम्र करीब 25 वर्ष को दिनांक 13.06.2026 को डिलेवरी हेतु बांके बिहारी हॉस्पिटल कुठौन्द ले गया था जहां पर नॉर्मल डिलेवरी हुई थी डॉक्टर द्वारा कुछ देर बाद में जच्चा व बच्चा दोनों को औरैया ले जाने हेतु कहा गया था जहां डॉक्टरो द्वारा जच्चा व बच्चा दोनों को मृत घोषित कर दिया गया था वादी की तहरीर के आधार पर थाना कुठौन्द  पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा बांके बिहारी हॉस्पिटल को सीज कर दिया गया है । मृतको की पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही औरैया पुलिस द्वारा की जा चुकी है । नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही  प्रचलित है । इस संबंध में क्षेत्राधिकारी जालौन द्वारा दी गयी बाइट ।