लालगंज: बरदह थाना की पुलिस टीम ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में बरदह थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उपनिरीक्षक मनीष सिंह व मय हमराह फोर्स ने नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के आरोपी अजय बिंद पुत्र सुबाष बिंद को महुजा मोड़ से गिरफ्तार किया । पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।