कैराना: कांधला क्षेत्र में जसाला अंडरपास में जलभराव से लोग परेशान, वीडियो वायरल कर समाधान की मांग की
Kairana, Shamli | Sep 10, 2026 कांधला क्षेत्र में जसाला गांव के अंडरपास में जलभराव की समस्या बनी हुई है। बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से वर्षा नहीं हुई है, लेकिन इसके बावजूद जलभराव की समस्या से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छात्र-छात्राएं भी जलभराव के बीच से होकर गुजरने को विवश है। इसी को लेकर किसान नेता ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है।