नगड़ी: धुर्वा डैम में 8 घंटे चला तलाशी अभियान, लापता बुलंद अख्तर का सुराग नहीं मिला
Nagri, Ranchi | Aug 21, 2026 धुर्वा डैम में 8 घंटे चले तलाशी अभियान के बाद भी लापता बुलंद अख्तर का सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे मिली जानकारी के अनुसार एनडीआरएफ की टीम ने करीब आठ घंटे तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन बीते देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। मिली जानकारी के अनुसार, धुर्वा डैम के पास से पुलिस ने बुलंद अख्तर की बाइक, चप्पल और रेनकोट बरामद किया है।