सतबरवा: सतबरवा की 27 महिलाओं को सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में पांकी विधायक डा. शशिभूषण मेहता शामिल हुए
सतबरवा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार शाम 4 बजे सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की उपलब्धियों एवं उनके योगदान को लेकर सम्मानित किया गया। अलग अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 27 महिलाओं को सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पांकी विधायक डा. शशिभूषण मेहता शमिल हुए।