पनागर: गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन अलर्ट, विसर्जन की तैयारियों पर पनागर थाने में मंथन
पनागर में आगामी गणेशोत्सव और पर्युषण पर्व को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो, इसे लेकर थाना परिसर में शांति समिति की शनिवार सुबह 9 बजे महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में विसर्जन से लेकर जुलूस मार्ग और यातायात व्यवस्था तक कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। पनागर थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में एस