बीसलपुर: महुआ गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर पति-पत्नी को मारपीट कर किया घायल, अस्पताल में भर्ती
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महुआ में गाली गलौज का विरोध करने पर गांव के ही एक परिवार ने पति-पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया घायलों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की पुलिस ने घायलों को मेडिकल हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया है।