दतिया नगर: करन सागर तालाब के पास महिला से कट्टे की नोक पर घर में घुसकर आभूषण लूटने का आरोप, परिवार पहुंचा एसपी ऑफिस
दतिया शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में घर में घुसकर कट्टे की नोक पर महिला से सोने के आभूषण लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराने की गुहार लगाई है। पीड़ित करन दांगी निवासी ग्राम बुहारा वर्तमान में करन सागर तालाब क्षेत्र में पत्नी और बच्चों के साथ रहता है।