कोरांव: एसडीएम ने साधन सहकारी समिति कोरांव पर पहुंचकर खाद वितरण का आकस्मिक निरीक्षण किया, स्टॉक व बिक्री रजिस्टर की जांच की
उप जिलाधिकारी कोरांव ठाकुर प्रसाद ने शनिवार शाम करीब 5 बजे साधन सहकारी समिति कोरांव पर खाद वितरण का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने ब्लॉक मुख्यालय के पास स्थित समिति पर किसानों की लंबी कतारें देखीं। एसडीएम सीधे समिति सचिव कक्ष में पहुंचे और बिक्री रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर की जांच की। उन्होंने गोदाम में रखी बोरियों को गिनवाया और खाद वितरण का जायजा लिया।