अशोक नगर: कलेक्टर की अध्यक्षता में जिले में मादक पदार्थों पर कार्यवाही एवं नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित
अशोकनगर जिले में मादक पदार्थों पर कार्यवाही एवं नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्टर साकेत मालवीय की अध्यक्षता में गुरूवार को दोपहर 3: 30 कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री मालवीय ने निर्देशित किया कि जिले में मादक पदार्थो की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए सभी प्रयास संबंधित अधिकारियों द्वारा किये जाएं।