हरिद्वार: कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर प्रशासन और पुलिस ने कसी कमर, DM और SSP ने ऋषिकुल ऑडिटोरियम में पुलिस को संबोधित किया
मंगलवार को पढ़ रहे कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर उमड़ने वाली भीड़ के चलते पुलिस और प्रशासन अलर्ट हैं। सोमवार शाम 4 बजे करीब DM और SSP ने ऋषिकुल ऑडिटोरियम में मेले में लगी पुलिस फोर्स को संबोधित किया। पूरे मेला क्षेत्र को 11 जोन और 36 सेक्टर में बांटा गया है। भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम है।