हरिद्वार: बहादराबाद में प्रशासन ने पुलिस फोर्स के साथ हटाई मजार, DM मयूर दीक्षित ने दी जानकारी
बहादराबाद में UP सिंचाई विभाग की जमीन पर लंबे समय से बनी जलालुद्दीन शाह की मजार को प्रशासन की ओर से हटाए जाने का नोटिस दिया गया था। बावजूद इसके मजार नहीं हटाई गई। जिसके बाद मंगलवार को दलबल के साथ पहुंची प्रशासन की टीम ने मजार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। SDM और सिंचाई विभाग के SDO की अगुवाई में ये कार्रवाई हुई। मंगलवार शाम 5 बजे DM ने ये जानकारी दी।