हरिद्वार: ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया में आश्रम पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, पुलिस ने कराया मामला शांत
ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक आश्रम में कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद जारी है। मंगलवार को दोनों पक्ष फिर से आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों के लोगों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई। एक पक्ष ने जबरन आश्रम में घुसने का प्रयास किया तो पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों से आश्रम के दस्तावेज मांगे और जैसे तैसे करके हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया।