हरिद्वार: भूपतवाला में फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो साल के मासूम की मौत, दादा और युवक अस्पताल में भर्ती
भूपतवाला में फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में दो साल के मासूम की मौत हो गई, जबकि उसके दादा और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया जहां बच्चे को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उसके दादा और युवक का अस्पताल में इलाज जारी है।