नगरा में अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, हादसे में चार युवकों की मौत
थाना नगरा क्षेत्र के नेछुआडीह के पास शनिवार की रात करीब 9:30 बजे तेज रफ्तार वोक्सवैगन वर्टस कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार में चार युवक सवार थे। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए मऊ अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान चारों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान गोलू ठाकुर (21) पुत्र कमलेश ठाकुर, कुनाल पासवान (24) पुत्र रविन्द्र पासवान और धनंजय पटेल (26) पुत्र रामप्रकाश, तीनों निवासी गौआपार थाना नगरा, बलिया तथा अभिषेक पटेल (27) पुत्र प्रमोद पटेल निवासी जमुआव, बलिया के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार घटना के संबंध में विधिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार ने वीडियो बाइट के माध्यम से जानकारी दी।