बाह: चित्रहाट में फसल के नुकसान को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, 4 लोग घायल
चित्रहाट थाना क्षेत्र के लखीपुरा खैलाउली गांव में खेत में जानवरों द्वारा फसल को नुकसान पहुंचाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी से शुरू हुई बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस हिंसक झड़प में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गुरुवार को दोपहर 2 बजे मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी सुदामा