समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 15 सितम्बर 2026
जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में 'सेवा संकल्प अभियान' के सफल क्रियान्वयन हेतु समीक्षा बैठक आयोजित
आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' के सफल, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को लेकर आज दिनांक 15 सितम्बर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई।
बैठक में अभियान के सभी 13 मुख्य घटकों और विभागवार तैयारियों की विस्तृत रूप रेखा तय की गई ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाया जा सके।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि 'सेवा संकल्प अभियान' आमजन की सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को धरातल पर उतारने का एक महा-अभियान है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि इस अभियान के दौरान आयोजित होने वाले शिविरों में विभिन्न विभागों से जुड़े जन-शिकायतों और आवेदनों का निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिला पदाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि 17 सितंबर 2026 को सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम से होगी। जिसके तहत बक्सर जिले के प्रत्येक घर से कम से कम 10 प्रमुख एवं प्रतीकात्मक सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन हेतु संबंधित विभागों को जीविका से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्देश दिया गया।
17 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच सरकारी एवं निजी स्कूलों में सेवा चित्र के अंतर्गत विकसित भारत संकल्प विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसके साथ ही अभिभावक शिक्षक बैठक का भी आयोजन किया जाएगा।
जिला पदाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों एवं नगर निकाय के प्रतिनिधियों को आपस में समन्वय स्थापित कर माइक्रो-प्लानिंग के तहत कार्य करने का निर्देश दिया।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #buxarcity #buxarjila #BuxarNews #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Sep 15, 2026