अटरू: कुंजेड़ क्षेत्र में नवरात्रा की धूम, देर रात तक गूंज रहे भजन
Atru, Baran | Oct 13, 2026 कुंजेड़ क्षेत्र में नवरात्रि की धूम, माता रानी के दरबार में गूंज रहे भजन-कीर्तन कुंजेड़ शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर कुंजेड़ क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का माहौल बना हुआ है। गांव के विभिन्न मोहल्लों और माता रानी के थानकों पर आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं। श्रद्धालु प्रतिदिन माता रानी की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे है।