उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आज बुधवार से अयोध्या में शुरू हो गईं। इन परीक्षाओं में जिले के लगभग 75 हजार छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं, जो 12 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं।