राजद नेत्री सीमा कुशवाहा ने पैतृक गांव में की धान की रोपनी, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
रोहतास जिले की रहने वाली राजद नेत्री सीमा कुशवाहा अपने पैतृक गांव है।, जहां उन्होंने खेत में उतरकर धान की रोपनी की। इस दौरान वह किसानों और ग्रामीण महिलाओं के साथ रोपनी करती नजर आईं। उनकी सादगी भरी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग उनकी सराहना कर रहे हैं।
सीमा कुशवाहा ने कहा कि वह किसान-मजदूर परिवार की बेटी हैं और खेत की मिट्टी उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है। उन्होंने कहा कि धूप, बारिश और संघर्ष के बीच उनके माता-पिता ने कभी हार नहीं मानी। उन्हीं के संस्कार और मेहनत की बदौलत वह आज भी अपनी जड़ों से जुड़ी हुई हैं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि लोग तस्वीर देखते हैं, लेकिन उन्हें इसमें किसान-मजदूर भाइयों और बहनों का त्याग, पसीना और सपने दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि मेहनत उनकी पहचान और संघर्ष उनका अभिमान है। उनकी इस पहल को ग्रामीण जीवन और किसानों के सम्मान से जोड़कर देखा जा रहा है।