मानसी: अमनी के निकट स्कॉर्पियो के धक्के से युवक घायल, अस्पताल में किया जा रहा है उपचार
Mansi, Khagaria | Aug 19, 2024 मानसी थाना क्षेत्र के अमनी गांव के निकट स्कॉर्पियो के धक्के से एक युवक घायल हो गया। घायलावस्था में युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायल युवक का इलाज किया जा रहा है। घायल युवक की पहचान महसौड़ी निवासी बमबम कुमार के रूप में हुई है। घायल के परिजनों ने बताया कि युवक अमनी से मारर की ओर जा रहा था।