मानसी: आईसीटी लैब की ताला तोड़कर सात कंप्यूटर सेट की चोरी, अमनी की है खबर
Mansi, Khagaria | Aug 17, 2024 मानसी थाना क्षेत्र के अमनी उत्क्रमित प्लस टू स्कूल में आईसीटी लैब का ताला तोड़कर सात कंप्यूटर सेट की चोरी कर ली गई है। घटना शुक्रवार की देर रात की बताई जा रही है। चोरों ने 10 में से सात कंप्यूटर की चोरी कर ली। आज जब स्कूल के शिक्षक और हेडमास्टर पहुंचे तब चोरी की घटना की जानकारी मिली। इसके बाद घटना की सूचना मानसी थाना पुलिस को दी गई।