सोनो: झाझा में दो आशा फैसिलिटेटर ने बीसीएम पर लगाया रूपए मांगने का आरोप, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कर रहे मामले की जांच
Sono, Jamui | Apr 30, 2024 रेफरल अस्पताल झाझा में कार्यरत बीसीएम पंकज कुमार के ऊपर दो दिन पूर्व कुछ आशाकर्मी और दो आशा फैसिलिटेटर के द्वारा अवैध रूप से राशि मांगने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी एवं सिविल सर्जन को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की। इस आलोक में सिविल सर्जन के द्वारा रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. अरूण कुमार से इस मामलें में जांच करने को कहा।