सोनो: चंद्रशेखर सिंह विद्यालय के समीप नीलगाय को बचाने के कारण ऑटो अनियंत्रित होकर पलटी,तीन घायल,रेफर
Sono, Jamui | Apr 29, 2024 बटिया से लौट रही एक ऑटो थाना क्षेत्र के एनएच 333 सोनो चकाई मार्ग पर चंद्रशेखर सिंह महाविद्यालय डुमरी सोनो के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में ऑटो सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी सोनो से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर किया गया है।