सोनो: भीटरा के समीप ऑटो ट्रक की टक्कर में 6 लोग हुए घायल,सभी की हालत गंभीर
Sono, Jamui | Apr 28, 2024 थाना क्षेत्र के NH333 सोनो झाझा मार्ग पर भीठरा के पास ऑटो ट्रक की टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायल एक ही परिवार के हैं जो ट्रेन पकड़ने के लिए महेश्वरी से ऑटो पर सवार होकर झाझा रेलवे स्टेशन जा रहे थे। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। इधर घटना के बाद भाजपा नेता रणजीत सिंह ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।