सोनो: सोनो में हुए बाइक लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा,दो बदमाश हुआ गिरफ्तार
Sono, Jamui | Apr 28, 2024 सोनो थाना क्षेत्र के अलकजरा में 16 अप्रैल को हुई बाइक लूट कांड का सोनो पुलिस ने खुलासा कर दिया। इस दौरान पुलिस ने लूटी हुई बाइक सहित दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौतम कुमार यादव और राजकुमार सिंह के रूप में की गई है। मामले की जानकारी झाझा SDPO ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है।